The Hidden Danger In Your Pillow (No One Told You This) | Dr. Tarang Krishna
Author Name:Dr Tarang Krishna
Youtube Channel Url:https://www.youtube.com/@drtarangkrishna
Youtube Video URL:https://www.youtube.com/watch?v=XFX7kMgOPCU
Transcript:
(00:00) हो सकता है यह आपको बहुत बुरा लगे बट एक जो चीज मैं बताने वाला हूं यह आपके रात के सोने का सबसे अजीज सबसे इंटिमेट पार्टनर है। आपका पार्टनर [संगीत] आपके लिए डेंजरस साबित हो सकता है। यह वो रात का सोने वाला पार्टनर है आपके साथ जिसके साथ आप डेली सो रहे हो बट हो सकता है यही आपको खांसी, आपको एलर्जी, ऑटोइम डिसऑर्डर्स या आपके इम्यून सिस्टम के साथ खिलवाड़ कर रहा है। नमस्कार मैं डॉक्टर तरंग कृष्णा और आज यह वीडियो आपकी एक आंखें खोलने वाली है। वो पार्टनर जिसके साथ आप डेली रात में सोते हो अपना 8 घंटे 6 घंटे जो रात में आप बेड
(00:37) पर समय बिताते हो वो पार्टनर हो सकता है शायद आपको बीमार कर रहा हो। यह पार्टनर और कोई नहीं आपका खुद का पिलो है। इस पे सर रखकर [संगीत] आप चैन की नींद सोते हो। बट शायद ये धीरे-धीरे करके आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर रहा है। जो पिलो कवर है वो डेली डस्ट अब्सॉर्ब करता है। माइक्रोब्स अब्सॉर्ब करता है और ये माइक्रोब अंदर ही रिटेन हो जाती है। अंदर ही होल्ड हो जाती है। तो जब आप तकिए पे सर टकाकर छ से आठ घंटे नींद ले रहे होते हो और सांस ले रहे होते हो तो हर सांस के साथ यही माइक्रोब्स यही डस्ट पार्टिकल्स आप इन्हेल कर रहे होते हो। शुरू में तो आपकी
(01:17) बॉडी का इम्यून सिस्टम इसको डेली फाइट करता है। बट धीरे-धीरे जितना ज्यादा माइक्रोब्स की [संगीत] ग्रोथ या उसकी कॉलोनी बढ़ती जाती है उतना ज्यादा ही आपके शरीर में इंफेक्शन होने का डर बार-बार होने लगता है। तो कुछ लोग कुछ बच्चे जो बार-बार घर में बीमार पड़ते हैं या आपको बार-बार नजला, जुकाम, खांसी होता है। बार-बार जिसके लिए एंटीबायोटिक की पिल पॉप इन कर लेते हो। क्या आपने कभी देखा है कि आपने घर का तकिया हर छ महीने में चेंज किया या नहीं किया? एक स्टडी के अनुसार यह देखा गया है कि 95% लोग अपने तकिए 2 साल के बाद चेंज करते
(01:53) हैं। आपका तकिया या पिलो तब चेंज होता है जब उसकी अंदर की कंसिस्टेंसी चेंज हो जाती है। बट आइडियली वो कब चेंज होना चाहिए? हर 6 महीने में। क्यों? क्योंकि वही डस्ट और माइक्रोब्स की एक पूरा का पूरा ब्रीड हाउस है। और उसी ब्रीड हाउस पर आप डेली रोजाना रात को और कुछ लोग दिन में भी घंटों [संगीत] सो रहे हो। प्लीज, यह एक ऐसा हेल्थ हज़र्ड है जिसको आप रेगुलरली फॉलो कर रहे हो और जाने अनजाने इनफेक्शन का खतरा बना रहे हो। आपके बॉडी का इम्यून सिस्टम में कई बार ऐसा होता है कि जब आपने माइक्रोब्स को अंदर इन्हेल किया तो आपके बॉडी के इम्यून सिस्टम ने उसको फाइट करने
(02:29) की [संगीत] कोशिश करी। बट एक टाइम ऐसा आता है जब इम्यून सिस्टम लो होता है और माइक्रोब्स की स्ट्रेंथ और जो बैक्टीरिया ग्रो कर रहे होते हैं तकिए में वो इतना ज्यादा स्ट्रांग होते हैं कि वो आपको एलर्जी या फिर रेगुलर कोल्ड एंड कफ जो रेकरेंट होता है देना शुरू कर देते हैं और आपका इम्यून सिस्टम डेली इससे लड़ता रहता है। अपने इम्यून सिस्टम को कंप्रोमाइज मत करिए। इट्स सिंपल प्रो टिप दे रहा हूं। जिस दिन भी तकिया बदलिए अपने फोन पर रिमाइंडर लगा लीजिए कि विथिन सिक्स मंथ्स आपको पिलो दोबारा चेंज करना है। दूसरा अगर हो सके तो डेली पिलो को वैक्यूम करिए। अगर
(03:00) वैक्यूम नहीं कर सकते जब भी आप अपनी चादर चेंज करें एटलीस्ट पिलो कवर्स डेली चेंज करिए और डेली वो पिलो कवर धोकर फ्रेश पिलोस जरूर करिए। एक तीसरी और बहुत इंपॉर्टेंट टिप संडे को फिक्स कर लीजिए कि वो पिलो उठाकर तेज धूप में बाहर रखने हैं। धूप में भी ऐसे कई सारे बैक्टीरियास और माइक्रोब्स मर जाते हैं। अगर यह आप रेगुलरली फॉलो करेंगे तो एटलीस्ट आप हेल्दी रह सकते हो। बार-बार अगर आप बीमार पड़ रहे हो और रेकरेंट नजला, कोल्ड, कफ या एलर्जी हो रही है, शायद उसका सोर्स, शायद उसका ब्रीड हाउस [संगीत] आपके घर, आपके कमरे, आपके बेड पर छुपा है। आपके उस
(03:36) पार्टनर के पास जिसके साथ आप डेली समय बिता रहे हो। आई होप इस वीडियो ने आपको एजुकेट किया होगा। आई होप इस वीडियो ने आपको मदद किया होगा। मैं बीइंग अ कैंसर हीलर मेरा यह फर्ज है, मेरा यह धर्म है कि मैं आपको रेगुलरली एजुकेट करूं। अगर आपको यह वीडियो अच्छा लगा, प्लीज लाइक करिए, शेयर करिए और सब्सक्राइब करिए। अपना ख्याल रखिए। नमस्कार।
No comments:
Post a Comment