Did You Know Your Saree Could Cause CANCER 😲 | HealthTips | Shlloka
Author Name:SHLLOKA
Youtube Channel Url:https://www.youtube.com/@Shlloka_B2B
Youtube Video URL:https://www.youtube.com/watch?v=Hn-ssyhvd3Q
Transcript:
(00:00) क्या आप जानते हैं कि आपकी साड़ी आपको कैंसर दे सकती है? अब आप मानेंगे नहीं बट वर्धा में एक 70 साल की महिला स्किन कैंसर से पीड़ित हुई। अब ऐसा क्यों हुआ? तो डेढ़ साल तक वो एक अल्सर से पीड़ित थी जिसको उन्होंने नजरअंदाज किया यह सोचते हुए कि एक मामूली अल्सर है। अब उस अल्सर के चारों ओर उन्होंने नोटिस किया कि उनकी स्किन फीकी पड़ गई थी। वो अल्सर एक्चुअली स्किन कैंसर में तब्दील हो गया था। अब यह क्यों हुआ? अब जो महिलाएं साड़ी हर रोज पहनती हैं या रेगुलरली पहनती हैं, वह जानती हैं कि जब आप पेटीकोट का नाड़ा बांधती हैं, तो
(00:31) आप बहुत ही टाइटली बांधती हैं। या फिर जब आप प्लीट्स पहनती हैं, तो प्लीट्स आपके पेट पे एक तरीके से प्रेशर क्रिएट करता है जिससे आपको पेट में मार्क्स आ जाते हैं। अब यही चीज जब फ्रीक्वेंटली होती है तो आपके स्किन में छोटे-छोटे माइक्रो इंजरीज हो जाती है जिनको हील होने का मौका ही नहीं मिलता। तो जब वो स्किन रेगुलरली इरिटेट हो जाती है वहां पर कैंसरस सेल्स लगातार मल्टीप्लाई हो जाते हैं। अल्टीमेटली लीडिंग टू स्क्वामस सेल कार्सिनोमा या स्किन कैंसर। [संगीत] इस कैंसर के कुछ कॉमन सिम्टम्स यह है कि उस स्किन में हाइपरपिगमेंटेशन हो जाती है।
(01:01) मतलब डार्क स्किन का फॉर्म हो जाना या फिर कमर की स्किन अचानक से थिक या रफ फील होने लगती है और बार-बार उस एरिया में घाव या अल्सर्स का पैदा हो जाना। अब इस सारी कैंसर को कैसे प्रिवेंट किया जाए? नंबर वन, कोशिश कीजिए कि आप वह स्ट्रिंग वाला पेटीकोट ना पहने। आजकल इलास्टिक वाले पेटीकोट्स आते हैं जिनमें स्ट्रिंग नहीं होता है। दूसरी चीज अगर तो आप नाडा पहन रहे हैं तो हर दिन अलग-अलग जगह नाड़ी को बांधिए। एक ही जगह पे नहीं। फैबिक्स का बहुत इम्पोर्टेंस है। प्लीज नेचुरल, ऑर्गेनिक, ब्रीदेबल फैबिक्स पहने। जैसे कि ऑर्गेनिक कॉटन या सिल्क और वेस्ट को हमेशा
(01:33) ड्राई या क्लीन रखें। मॉइस्चर से दूर। आप किसी भी साड़ी पहनने वाली महिला को अगर तो जानते हो तो प्लीज कमेंट सेक्शन में उनको टैग जरूर करिए। अंटिल नेक्स्ट टाइम, प्रणाम।
No comments:
Post a Comment