Exposing The Reality of Cringe BHAKTI!
Author Name:Rashmi Sawarn
Youtube Channel Url:https://www.youtube.com/@rashmisawarn
Youtube Video URL:https://www.youtube.com/watch?v=99nnI9eC4XI
Transcript:
(00:00) इंटरनेट पर आजकल भक्ति का एक अलग ही वर्ज़न चल रहा है। कैमरा ऑन और भक्ति चालू। पहले लोग भगवान के सामने सच्ची श्रद्धा के साथ हाथ जोड़ते थे। आजकल पहले फोन सेट करते हैं कि कैमरा एंगल सही आ रहा है या नहीं। फिर हाथ जोड़ते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर अपनी सो कॉल्ड भक्ति दिखाना लोगों के लिए वायरल होने और व्यूज छापने का एक नया तरीका बन गया है। जरा आप इस वीडियो में देखिए। इस आदमी के घर के रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर में बर्फ जम गई तो उसने उसे अमरनाथ शिवलिंग का नाम दे दिया। और तो और उस पर पैसे और फूल भी चढ़ाने लगे और आसपास के लोगों को बुलाकर भजन आरती भी
(00:42) करना शुरू कर दिया। इनका कहना था कि भगवान शिव की अमरनाथ में शिवलिंग गायब होकर इनके घर के रेफ्रिजरेटर में प्रकट हुई है। देखो अमरनाथ की गुफा में बर्फ हो चुकी है। फ्रिज में प्रकट हो चुके हैं भोलेनाथ जी। अब इनको कौन समझाए कि ऐसे तो हर घर में हर रेफ्रिजरेटर में फ्रीजर में लोगों के हिमालय पर्वत बन जाते हैं। मतलब भगवान के नाम पर मजाक बना रखा है और असल मजाक तो लोगों ने लड्डू गोपाल के नाम पर बना रखा है आजकल। इंटरनेट पर आपको कई ऐसे चैनल्स मिल जाएंगे जिनका मेन कंटेंट ही लड्डू गोपाल के इर्द-गिर्द घूमता है। देखिए अब हम फ्रिज खोलते हैं। तो देखते
(01:14) हैं। हमने मक्खन फ्रीज़र के अंदर रखा था। देखिए इन दो कटोरियों में रखा है। यह छोटी कटोरी में हमने अलग से कान्हा जी के लिए निकलवाया था कि भोग लगाएंगे। पर आज हम बाहर चले गए। तो देखिए इन्होंने देखिए। यह खाया हुआ है। कभी लड्डू गोपाल के साथ डीजे पर डांस करते हैं। कभी लड्डू गोपाल की तबीयत खराब हो जाती है तो डॉक्टर के पास ले जाते हैं। लोगों की तरह लड्डू गोपाल की भी इयर पियरसिंग करवाई जा रही है। और तो और खुद की नोज पियरसिंग भी करवानी हो तो उसमें भी लड्डू गोपाल का नाम ले रहे हैं कि कान्हा सब कुछ करूंगी तेरे लिए। भाई तुम्हारी नोज पियरसिंग से कान्हा
(01:47) जी को क्या लेना देना है। एटलीस्ट भगवान को अपनी फालतू की हरकतों में तो शामिल मत करो। और यह मैडम के फ्रिज में तो कान्हा जी मटर और मलाई खाते हुए दिख रहे हैं। तो कल मैंने बताया था कि सारे कान्हा जी गायब हो गए। तो फिर हमने आके देखा कि सारे ठाकुर जी देखिए सारे फ्रिज में ही आ गए और देखिए और इसमें मलाई रखी हुई है। ये हमारे वाले कान्हा जी और वो वाले कान्हा जी इस पे बैठे हैं और ये सारे मटर खा रहे हैं। इवन इनकी ऑलमोस्ट हर वीडियो में कान्हा जी कुछ ना कुछ चुरा कर खाते ही रहते हैं। और असली तमाशा तो हर साल सावन में कावर यात्रा का आजकल लोगों ने बना दिया है।
(02:18) देखो बचपन से मैंने कावर यात्रा देखी है। इवन अपने घर और आसपास के लोगों को भी कावर यात्रा पर जाते देखा है। मैं आज से 10-15 साल पहले की बात बता रही हूं। तब जब लोग कावर यात्रा पर जाते थे तो उनमें एक अलग ही भक्ति झलकती थी। लेकिन आज बड़े अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि कुछ लोगों ने इसे मस्ती और छिछोरेपन का मेला बनाकर रख दिया है। यात्रा के दौरान आजकल डीजे का एक ट्रेंड आ गया है और साथ ही उसमें लड़कियों के ऑब्सीन डांस परफॉर्मेंस चलती रहती है। इवन कई जगह स्टॉपेजेस बनाई होती हैं। स्टेज लगाए जाते हैं सिर्फ नाच गाने के लिए। और कुछ जगहों पर तो डीजे का साउंड
(02:50) इतना लाउड था कि आसपास की खिड़कियों के शीशे तक हिलने और टूटने लगे और पास की मेडिकल शॉप में रखी दवाइयां तक नीचे गिरने लगी। और तो और इतने छोटे-छोटे बच्चे भी इतने अश्लील इशारे करते हुए देखे गए हैं कि मुझे यहां बताते हुए भी शर्म आ रही है और इन बच्चों के फ्यूचर पे तरस आ रहा है कि क्या मजाक बनाकर रख दिया लोगों ने। देखो जो लोग कावर यात्रा करते हैं उन्हें कुछ स्ट्रिक्ट रूल्स का पालन करना होता है। जैसे एक बार गंगाजल कलेक्ट करने के बाद आप कांवर को सीधा जमीन पर नहीं रख सकते। ट्रेडिशनली यात्रा नंगे पैर की जाती थी। लेकिन आजकल लोग जूते चप्पलों में
(03:21) यात्रा करते हैं। स्ट्रिक्ट वेजिटेरियन डाइट फॉलो की जाती है और अल्कोहल, टोबैको जैसे नशे से दूर रहना होता है। लेकिन कुछ लोग तो यात्रा के दौरान शराब पीते हुए भी दिख जाते हैं। कुछ साल पहले एक मूवी आई थी पठान जिसमें दीपिका पाडुकोण ने ऑरेंज कलर का कॉस्ट्यूम पहना था तो लोगों ने बवाल खड़ा कर दिया कि हमारे धर्म का अपमान कर दिया। लेकिन जब यह लोग खुद भगवा रंग पहनकर धर्म का मजाक बनाते हैं तो इन पर कोई सवाल क्यों नहीं खड़ा करता? ये लोग जो बार-बार बोलते रहते हिंदू खतरे में है। देखो हिंदू खतरे में हो या ना हो इनकी हरकतों की वजह
(03:50) से धर्म का मजाक जरूर बनता है और यह बस कावर यात्रा तक लिमिटेड नहीं है। हमने तीर्थ को कंटेंट डेस्टिनेशन बना दिया है। केदारनाथ जाओ कैमरा निकालो, स्लो मोशन वॉक करो, पीछे भगवान का गाना लगा दो। बस इसी तरह की वायरल रील्स और वीडियोस से तंग आकर 2023 में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ टेंपल कमेटी ने केदारनाथ टेंपल प्रिमाइससेस में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर बैन लगा दिया था। यह डिसीजन उस वक्त और डिस्कस हुआ था जब टेंपल के सामने मैरिज प्रपोजल का एक वीडियो वायरल हुआ था और इन्फ्लुएंसर्स के एक्सेसिव कंटेंट क्रिएशन को लेकर ऑब्जेक्शंस उठने लगे थे। कई लोग स्पेशली
(04:23) कपल कंटेंट शूट करने के लिए वहां जा रहे थे। ठीक है? आप भगवान के धाम गए हो मेमोरीज के तौर पर फोटोज ले सकते हो। लेकिन हर जगह रीलबाजी करने की क्या जरूरत है? भाई कुछ जगहों की एक सेंटिटी होती है लेकिन लोगों को हर जगह पर अपना Instagram कंटेंट जो बनाना होता है और भक्ति के नाम पर लोग अपना सिविक सेंस भी भूल चुके हैं। अभी 2026 की कावर यात्रा के बाद हरिद्वार का नजारा देखने लायक था। मतलब लोगों ने ऐसी गंदगी फैलाई कि जेसीबी और सैनिटेशन वर्कर से कचरा उठवाना पड़ा। तो दोस्तों ये है भारत की सबसे पवित्र धार्मिक स्थान यानी हरी की पौड़ी का हाल
(04:55) आप देख रहे हो। यह देखिए ऊपर सिर्फ भक्ति भक्ति देखिए। नीचे मत देखिए वरना दिल टूट जाएगा आपका। यह हजारों मीट्रिक टन हजारों लाखों मीट्रिक टन यह कचरा है। रिपोर्ट्स के अकॉर्डिंग कांवर यात्रा के बाद हरिद्वार म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने लगभग 7000 से 8000 मेट्रिक टन्स वेस्ट कलेक्ट किए। इसमें प्लास्टिक शीट्स, कपड़े, बॉटल्स और दूसरा कचरा शामिल था। हर की पौरी के चेंजिंग रूम एरियाज से बॉटल्स में यूरिन तक मिलने की रिपोर्ट सामने आए। नाश्ता के नाम पे देखो भोले भोलों ने क्या कर रखा है देखो। कितनी गंदगी मचा रखी है भोलों ने। बताओ।
(05:26) ये मूत-मूत के बोतलों में भर रखा है। ये देखो भोले क्या करके गए हर द्वार में। ये पावर ले आते हैं गंदगी मचाने आते हैं यहां। मतलब कहे तो कहें क्या? बोले तो बोले क्या? भाई यह कौन सी भक्ति है जो इंसानों की तरह ढंग से भी नहीं की जा रही है? इस वीडियो में देखो यह कैसी भक्ति है कि इतनी भीड़ में जल चढ़ाने गए हुए लोग शिवलिंग पर डायरेक्ट बोतल ही फेंक दे रहे हैं और गंगा यमुना को मां कहने वाला हमारा देश इन्हीं नदियों को डंपिंग ग्राउंड बनाकर रखा हुआ है। धार्मिक स्थलों पर कई बार सफाई का यह हाल होता है कि प्लास्टिक, कपड़े, पूजा का
(05:54) सामान और दूसरा कचरा नदी और घाट में ही वापस डाल दिया जाता है और फिर लोग उसी पानी में डुबकी भी लगा रहे होते हैं। ले भाई देख लो। और गवर्नमेंट ने तो तनख्वाह दी है साफ सफाई की और इनकी सफाई देख लो। और तमाशा तो आजकल कुछ इस लेवल का बन गया है कि कुछ लोगों ने मौत का भी मजाक बना दिया है। जरा इस वीडियो में देखो किसी की शव यात्रा में भी डीजे का पूरा बंदोबस्त करके नाच गाना करते हुए जा रहे हैं। जैसे शव यात्रा नहीं किसी की बारात निकली हो। मतलब हर चीज में डीजे घुसाने की क्या जरूरत है? कुछ मोमेंट्स की डिग्निटी होती है। यहां मौत हो रखी है। लेकिन लोगों को
(06:25) बस अपनी मौजमस्ती की सूझी है। कुछ लोग तो इतने भोले होते हैं कि मंदिर में लगे एसी के पानी को भी चरणामृत समझकर पीने लग जाते हैं। अब इन लोगों पर तरस खाएं या इन्हें बेवकूफ समझे। और जरा यह वीडियो देखो। एक इंसान ने मंदिर के एंट्री पॉइंट पर लगे मेटल डिटक्टर पर बने हाथ के निशान को टच कर दिया जो जनरली रुकने या पोजीशनिंग के लिए बना होता है। बस उसके बाद क्या था? बाकी लोगों ने सोचा हमें भी आशीर्वाद लेना चाहिए और एक के बाद एक लोग उसी जगह हाथ लगाकर आशीर्वाद लेने लग गए। मतलब किसी एक ने कर दिया तो दूसरा रुक कर यह भी नहीं सोच पा रहा है कि मैं क्या कर रहा हूं। और
(07:05) जरा यह वीडियो भी देख लो। यह प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की तस्वीर है जहां एक इवेंट के दौरान जय जय मोदी और मोदी चालीसा का भजन कीर्तन किया गया। श्री राम श्री राम जय श्री मोदी श्री राम श्री राम जय श्री मोदी धारा 37 हटाई एकनाथ की बधाई मतलब क्या ही बोलूं मैं और देखो अंधभक्ति सिर्फ एक ही धर्म में नहीं है हर रिलजन में आपको इस तरह के लोग मिल जाएंगे। अभी हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी वायरल हुआ जिसमें पीछे कुछ लोग ट्रेन में नमाज पढ़ रहे थे एंड आगे एक लड़के ने बेसबॉल बैट पकड़ा हुआ था। अब देखो इसने तो रील बनवानी थी जो कि बनवा भी ली और वायरल
(07:42) भी हो गया। लेकिन असल में इसने सोशल मीडिया पे मौका दे दिया लोगों को गॉसिपिंग करने का। अब देखो कोई भी धर्म इस तरह की अफरातून वाली हरकतें तो सिखाता नहीं है। लेकिन हर धर्म में आपको यह कुछ अजीबोगरीब लोग मिलेंगे जो एकदम मजाक बनाकर रख देते हैं धर्म का। यह एक मौलवी ने क्लेम कर दिया कि उसने ये जूते मक्का में पहने थे तो एक लाइन से लोग उस जूते को चूमने और उससे बरकत लेने के लिए आ गए। देखो हमारे देश में ऑलरेडी बेरोजगारी, पोल्यूशन, एजुकेशन, हेल्थ और पता नहीं कितने रियल इशूज़ पड़े हुए हैं। लेकिन जब भी मेन इशू से लोगों का अटेंशन डाइवर्ट होता है तो
(08:13) रिलीजन एक बहुत पावरफुल इमोशनल ट्रिगर बन जाता है। और आजकल मार्केट में अजीबोगरीब किस्म के बाबा लोग भी आ रखे हैं। कोई अतरंगी हरकतें करेगा। कोई बोलेगा मेरे अंदर भगवान आ गए हैं। कोई खुद को पीर बाबा बनाकर मिरेकल क्लेम करेगा। जैसे माइक पर फूंक मारने वाले बाबा जी हैं जो फूंक मारकर लोगों की पीड़ा कम कर रहे हैं और उनके आसपास की भीड़ देखोगे तो समझ आ जाएगा कि लोग भी कितनी आसानी से किसी भी चीज पर बिलीव कर लेते हैं। उनको लगता है कि इस आदमी के अंदर सच में कोई डिवाइन पावर आ गई है। सोशल मीडिया पे इस तरीके के रील्स भी दिख जाएंगे जिसमें
(08:48) लिखा होगा कि सच्चे मुसलमान हो तो अल्लाह लिखे बिना स्किप मत करना। या फिर सच्चे हिंदू हो तो माता रानी की वीडियो लाइक कर दो या जय श्री राम लिख दो या फिर वीडियो को इग्नोर किया तो कुछ बुरा हो जाएगा। इसको फियर बेस्ड इंगेजमेंट कहते हैं। मतलब आपकी भक्ति सोशल मीडिया पे नहीं दिख रही तो आपके साथ कुछ बुरा हो जाएगा। देखो अब सवाल यह है कि आखिर यह क्रिंज भक्ति इतनी बढ़ क्यों रही है? सिंपल सी बात है। आजकल क्रिंज चीजें ही लोग ज्यादा देखते हैं और धीरे-धीरे भक्ति भी अटेंशन इकॉनमी का एक प्रोडक्ट बन चुकी है। दूसरा रीजन है रिलीजियस लिटरेसी की कमी। लोगों को अपने
(09:18) धर्म की फिलॉसफी, टीचिंग्स और वैल्यूस के बारे में ज्यादा पता नहीं होता। लेकिन रिलीजियस सिंबल्स कैसे डिस्प्ले करने हैं, यह सबको पता है। Instagram बायो में जय श्री राम या अल्लाहू अकबर लिख देने से आप कोई बहुत बड़े भक्त नहीं बन जाते हो। अपने-अपने रिलीजन की सेंटिटी और वैल्यूज़ को भी मेंटेन करनी होती है। क्योंकि ऐसे लोग ही दूसरे लोगों के कमेंट सेक्शन में गालियां देते रहते हैं। और तीसरा रीजन है अकाउंटेबिलिटी का ना होना। अपने रिलीजन का कोई इंसान गलत काम करे और उस पे अगर आवाज उठा दो तो सुनने को मिलेगा तुम कौन होते हो बोलने वाले? और दो-चार गालियां भी
(09:47) सुनने को मिल जाएंगी। भाई धर्म का सबसे बड़ा मजाक तब बनता है जब उसके अपने फॉलोवरर्स उसकी बेसिक वैल्यूस को फॉलो करना छोड़ देते हैं और गो विद द फ्लो वाली मेंटालिटी अपनाते हैं। आपकी क्या राय है इस टॉपिक पर? आप कमेंट करके जरूर बताना। और नए हो तो चैनल को सब्सक्राइब करते हुए जाना। मैं मिलती हूं जल्दी किसी और इंपॉर्टेंट टॉपिक के साथ। थैंक यू सो मच।
No comments:
Post a Comment