Friday, April 10, 2026

Why Modern Love Fails So Easily (micro cheating trap)

Why Modern Love Fails So Easily (micro cheating trap)

Author Name:Dr. Neena Vijayvargiya - Psychiatrist & Counsellor

Youtube Channel Url:https://www.youtube.com/@dr.neenavijayvargiya

Youtube Video URL:https://www.youtube.com/watch?v=YON444qqBG0



Transcript:
(00:00) कि मैम हमने तो सिर्फ मैसेज पे चैट ही की थी। सामने वाला तो सिर्फ मेरा दोस्त ही है। लेकिन हम यह मैसेजेस फिर अपने पार्टनर से छुपाते क्यों हैं? हमने हमारे रिश्ते का अपनी लॉयलिटी का ही सौदा कर दिया है। अगर आप चुपचाप अपने एक्स की या अपने क्रश की फोटो को लाइक कर रहे हैं, उसे स्टॉक कर रहे हैं। मेंटली उसी में इनवॉल्वड हैं तो कहीं ना कहीं रात के 2:00 बज रहे हैं। आपका पार्टनर सो रहा है। लेकिन आप अपने Instagram को स्क्रोल कर रहे हैं। हो सकता है आप अपने क्रश या अपने एक्स की स्टोरी देख के उसे लाइक कर रहे हो। तुरंत थोड़ा सा डर लगा और
(00:41) आपने उसे वापस से डिसलाइक किया हो। एंड फिर खुद को ही समझा रहे हो कि उसे क्या फर्क पड़ता है अगर एक लाइक किया है तो। पर कहीं ना कहीं आप उसे चस कर रहे हो। लेकिन फर्क पड़ता है। आज एज अ साइकेट्रिस्ट मैं आपको कुछ चीजें ऐसे बताऊंगी जिसको सुनने के बाद शायद आपका ईगो हर्ट हो। लेकिन कहीं ना कहीं यह आपकी मेंटल पॉवर्टी मानसिक रूप से जो गरीबी है थॉट प्रोसेस पे उसको रिफ्लेक्ट करता है। कहने का मतलब कि जब यह आप वीडियो सुनेंगे तो कहीं ना कहीं आपका इल्लुजन ब्रेक होगा कि जो माइक्रो चीटिंग है जैसे अभी हम समझेंगे कि उससे भी रिलेशनशिप्स पे फर्क पड़ता है। क्योंकि
(01:19) हमें कहीं ना कहीं लगता है कि इससे क्या फर्क पड़ता है। कौन सा रिलेशनशिप खराब हो रहा है। कौन सा हमने लॉयलिटी ब्रेक की है। बट कहीं ना कहीं हम मानसिक रूप से वह लॉयलिटी ब्रेक कर रहे हैं। एंड इसे हम बोल रहे हैं माइक्रो चीटिंग। अब हम इस फिलॉसफी को समझते हैं। हमने रिश्तों को एक ट्रांजैक्शन बना दिया है। हम प्यार नहीं ढूंढ रहे। हम कहीं ना कहीं वैलिडेशन ढूंढ रहे हैं। हम स्टेटस ढूंढ रहे हैं। पहले के जमाने में लोगों का कैरेक्टर उसकी लॉयलिटी से नापा जाता था। आजकल के जमाने में कैरेक्टर वीक होता जा रहा है क्योंकि सोशल मीडिया एक बहुत स्ट्रांग प्लेटफार्म है जो
(01:54) कि आपके कैरेक्टर को कहीं ना कहीं वीक करने के लिए रिस्पांसिबल है। आज हमारे पास इनफाइनाइट ऑप्शंस हैं जिसकी वजह से कैरेक्टर वीक हो रहा है और कई हिडन तरीके हैं इस लॉयलिटी को ब्रेक करने के लिए। अगर आप चुपके से अपने एक्स की फोटो, अपने क्रश की फोटो लाइक कर रहे हैं। उसे स्टॉक कर रहे हैं। मेंटली उसके अंदर इनवॉल्व हैं। तो एक तरीके से देखा जाए तो कहीं ना कहीं एक जो सेक्रेट स्पेस है जो सिर्फ आपके पार्टनर के लिए होनी चाहिए थी। आप उसे डाइल्यूट कर रहे हैं। आप कहीं ना कहीं अपनी लॉयलिटी को ब्रेक कर रहे हैं। साइकोलॉजिकली अगर आपकी लॉयलिटी सिर्फ
(02:29) कंडीशंस पे ही टिकी है कि जब तक कोई देख नहीं रहा तब तक तो मैं फ्री हूं तब तक तो मैं डिफॉल्टर नहीं हूं। तो गाइस दिस इज नॉट अ राइट थिंग बिकॉज़ सोशल मीडिया के थ्रू धीरे धीरेधीरे हमारे रिश्तों की जो डीपनेस है वो कम होती जा रही है। एंड अगर देखा जाए तो आप लॉयल नहीं है। आप अपॉर्चुनिस्ट हैं कि आप एक अपॉर्चुनिटी का वेट कर रहे हैं। इंतजार कर रहे हैं कि जैसे ही मौका मिले और आप किसी और रिलेशनशिप में चले जाएं। मैं ऐसे बहुत से लोगों से मिली हूं जो कहते हैं कि मैम हमने तो सिर्फ मैसेज में चैट ही की थी। सामने वाला तो सिर्फ मेरा दोस्त ही है।
(03:06) लेकिन हम यह मैसेजेस फिर अपने पार्टनर से छुपाते क्यों हैं? हम क्यों जैसे ही नोटिफिकेशन आता है या मैसेज आता है हम फोन को उल्टा करके रख देते हैं या बार-बार पासवर्ड बदलते रहते हैं या फिर हम पुरानी चैट्स को डिलीट करने लगते हैं तो कहीं ना कहीं हम खुद अपने एक मेंटल प्रजन में बनते जा रहे हैं। सुनने में तो ऐसा लग रहा है कि यह तो प्राइवेसी है। हमारे फोन का पासवर्ड है या हम ना मैसेजेस पर कहीं ना कहीं ये प्राइवेसी नहीं है। क्योंकि प्राइवेसी तो वह होती है जहां पर आप अपनी डिग्निटी को प्रोटेक्ट कर रहे हो। यह तो सीक्रेसी है जहां पर आप अपने गिल्ट को
(03:42) छुपाने की कोशिश कर रहे हो। कहीं ना कहीं आप अपने मेंटल प्रजन में खुद बनते जा रहे हो। कहीं ना कहीं आप ऐसा क्राइम सीन है जिसको बार-बार क्लीन करे जा रहे हो। ब्रेन में ऐसा क्राइम सीन है कि आज अपन ने चैट करी आज वापस से क्लीन करें। वापस से सारी चैट्स डिलीट कर दें ताकि पार्टनर पढ़ ना लें। तो हम एक तरीके से पार्टनर के लिए भी वो क्राइम सीन क्रिएट कर रहे हैं। उसकी लाइफ भी प्रॉब्लमैटिक कर रहे हैं और खुद भी एक मेंटल प्रजन में जी रहे हैं। सो फाइनली मुझे जो समझ में आ रहा है वो यह है कि आपका दिमाग वो 10 सेकंड के डोपामिन रश
(04:15) के लिए जो हमने मैसेज करके अपने एक्स से जो हमें मिला है उसके लिए हमने हमारे रिश्ते का अपनी लॉयलिटी का ही सौदा कर दिया है। नाउ एक रियलिटी चेक करते हैं। हम दूसरों पे तो बहुत जल्दी उंगली उठा लेते हैं। बट जस्ट इमेजिन कि जो हम कर रहे हैं अगर वही आपका पार्टनर करें फॉर एग्जांपल किसी से मैसेज करें फिर चैट्स को डिलीट करें फोन को हाइड करें नोटिफिकेशंस को ऑफ करें आपके पासवर्ड्स बदले तो आपको कैसा लगेगा आपको फील नहीं होगा कि यह तो एक तरह का धोखा है चाहे वो बोले कि मैं अपने फ्रेंड से ही बात कर रहा हूं एक बिट्रेल नहीं फील होगा अंदर से आजकल सोशल मीडिया
(04:51) ने चीटिंग को नॉर्मलाइज कर दिया है जनरलाइज कर दिया है बट धोखे का दर्द या लॉयल िटी ब्रेक होने का दर्द आज के 100 साल पहले जैसा था आज भी वैसा ही है। बुरा वैसा ही लगता है। बिकॉज़ लॉयलिटी रिश्तों में होती है। इसका सोशल मीडिया से कोई लेना देना नहीं है। एंड जब हम यह माइक्रो चीटिंग करते हैं। इस तरह की हरकत करते हैं अपने फोन पे तो हमारा रिलेशनशिप कमजोर होता है। यह एक तरीके का धोखा है जो हम हमारे पार्टनर को दे रहे हैं। और अगर ऐसा ही हमारे साथ हुआ तो हमें भी उतना ही बुरा फील होगा। हमें भी उतना ही दर्द होगा। सो इस फेक वैलिडेशन
(05:27) फेक एक डोपामिन रश के पीछे अपने जो सालों की मेहनत है एक ट्रस्ट है एक भरोसा है उसे वेस्ट मत करो उसे खत्म मत करो अपने फोन को साइड में रखें अपने पार्टनर से एक कनेक्शन एक बॉन्ड एक इमोशनल अटैचमेंट बिल्ड अप करें क्योंकि यह लाइक्स और यह सब चीजें आपको इतना सुकून नहीं देंगे जितना कि एक जो कनेक्शन एक रियल कनेक्शन आपका आपके पार्टनर से देगा। दिस इज अ टाइम जब आपको इस माइक्रो चीटिंग को समझना है, अवेयर होना है। इस वीडियो में आपको कुछ बातें सुनकर बुरा भी लगा होगा, गिल्टी भी फील हुआ होगा और मे बी ऑफेंसिव भी लगा होगा। बट स्टे रियल कोई भी रिलेशनशिप की एक
(06:08) बुनियाद होती है और सबसे बड़ी बुनियाद होती है कि हमें वहां लॉयल रहना है और यह डिजिटल वर्ल्ड सोशल मीडिया हमें कहीं ना कहीं हमारी लॉयलिटी को ब्रेक करना है जो कि हम समझ नहीं पा रहे हैं और यह चीज हमें ही समझनी है। हम जितना जल्दी इस चीज को समझ जाएंगे अपने रिलेशनशिप में लॉयल रह पाएंगे वो हमारे लिए बहुत अच्छा होगा। हम ऐसे ही साइकोलॉजी से रिलेटेड, ब्रेन से रिलेटेड, रिलेशनशिप से रिलेटेड वीडियोस आपके लिए लाते रहेंगे। जिससे आपकी लाइफ, आपकी पर्सनालिटी में चेंजेस आते रह, वह बेटर होते रह। तो वह कहीं आपसे मिस ना हो जाए। इसके लिए आप चैनल सब्सक्राइब करें
(06:42) ताकि जब भी नोटिफिकेशन आए आप उसे देख सकें।

No comments:

Post a Comment